77वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक स्मृति मंच कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

77वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक स्मृति मंच कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) 77वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित लोक स्मृति मंच कार्यालय में भी हर्षोल्लास के साथ जिलाध्यक्ष, सुधीर शर्मा ने झंडोतोलन किया! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, सुधीर शर्मा ने उपस्थित लोगों के समक्ष संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र कराने में कई महारथियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कुर्बानी दी है! कितने माता - बहनों की गोद सूनी हो गई! आजादी की लड़ाई में कितनी बहनों का भाई छीन लिया गया! धन्य है आज भी ऐसे लोग! जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर हंसते-हंसते अपने देशवासियों के लिए जान की कुर्बानी दे दी! तब जाकर हमारा महान भारतवर्ष आजाद हुआ! इसलिए आज हम लोग भी उन वीर सपूतों को गर्व के साथ सलाम करते हैं!

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर, महिला सेल जिलाध्यक्ष, नीतू सिंह, जिला उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल कुमार सिंह, महिला जिला उपाध्यक्ष, खुशबू कुमारी, देव प्रखंड अध्यक्ष, अमरेंद्र सिंह, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष, रॉकी कुमार, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष, राजकुमार सिंह, बारुण प्रखंड अध्यक्ष, विजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे!