औरंगाबाद भाजपा सांसद ने द्रोपदी मुर्मू को किया वोट

औरंगाबाद भाजपा सांसद ने द्रोपदी मुर्मू को किया वोट

औरंगाबाद भाजपा सांसद ने एन0डी0ए0 राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को किया वोट

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) औरंगाबाद भाजपा - सांसद, सुशील कुमार सिंह ने राष्ट्रपति पद के लिए सामान्य परिवार की आदिवासी महिला, द्रौपदी मुर्मू को वोट कर कहा कि वोट देते समय मुझे अनुभूति हुई कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का स्वप्न प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही पूरा हुआ, और सच्चे अर्थ में लोकतंत्र मज़बूत हुआ है।देश के राष्ट्रपति को चुनने के लिए सभी राज्य के सांसद और विधायकों ने वोटिंग किया। एन0डी0ए0 ने जहां द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है! वहीं विपक्षी पार्टी ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आगामी 21 जुलाई 2022 को देश को 15वा राष्ट्रपति मिल जाएंगे। एन0डी0ए0 के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। एन0डी0ए0 की प्रत्याशी के रूप में जनजातीय गौरव व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू के प्रति देशभर में जो उत्साह देखने को मिल रहा है! वह बताता है कि देश के सर्वोच्च पद के लिए इस चुनाव में उनकी प्रचंड विजय सुनिश्चित है।