सता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री की पुलिस ने निहत्थे भाजपा कार्यकर्ता की ली जान : मनोज कुमार सिंह

सता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री की पुलिस ने निहत्थे भाजपा कार्यकर्ता की ली जान : मनोज कुमार सिंह

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार) लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के प्रदेश महासचिव व रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री की पुलिस बिहारियों के हक एवं अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली है. मुख्यमंत्री बताएं कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है. यह बिहार में घोषित आपातकाल नहीं तो और क्या है.

लोजपा ( रामविलास) प्रदेश महासचिव, मनोज कुमार सिंह ने प्रहार करते हुए कहा है कि बिहार में पहले छात्र, फिर शिक्षक अभ्यर्थी और कल किसान सलाहकारों के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना नीतीश कुमार के तानाशाही रवैया को दर्शाता है. इसके बाद लोजपा ( रामविलास) प्रदेश महासचिव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी यह दुखद और बेहद शर्मनाक है. जो अपने अधिकार की मांग कर रहा हो.

उन पर आप लाठियां चलवाते हैं. विधायकों को सदन से बाहर फेंकवाते हैं. क्या आपके पास हर समस्या का समाधान सिर्फ लाठी ही है. यह महा जंगलराज नहीं तो और क्या है. अंत में लोजपा ( रामविलास) के प्रदेश महासचिव, मनोज कुमार सिंह ने विजय सिंह की दुखद मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने और दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.