लोजपा (रामविलास) में किया गया संगठन विस्तार

लोजपा (रामविलास) में किया गया संगठन विस्तार
Organization expansion done in LJP

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष, मनोज साव के नेतृत्व में शुक्रवार दिनांक - 06 अक्टूबर 2023 को संगठन विस्तार किया गया.

जिसमें मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष, संजय कुमार साव, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष, धीरज कुमार ठाकुर, बारूण प्रखंड अध्यक्ष, उमेश कुमार प्रजापति, प्रखंड उपाध्यक्ष कुटुंबा, सुधीर कुमार शर्मा सभी को पार्टी में शामिल कराया गया.

इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव, प्रमोद कुमार सिंह, कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, सरूण पासवान, प्रदेश सचिव, अनुप कुमार ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, रंजू वर्मा, लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, अनंत विजय सिंह, संगठन मंत्री, रणधीर कुमार सिंह, विकेश पाण्डेय, बिपिन कुमार सिंह, सिंटु सिंह भी मौजूद रहे.