लोजपा ( रामविलास ) के प्रदेश महासचिव व समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने पीड़ित महिला से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की एवं रफीगंज प्रशासन से भी मिलकर की बात

लोजपा ( रामविलास ) के प्रदेश महासचिव व समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने पीड़ित महिला से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की एवं रफीगंज प्रशासन से भी मिलकर की बात

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) ज्ञात हो कि रफीगंज प्रखंड अंतर्गत भदवा बाजार मे कुछ ही दिन पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की गई थी! जिसमें कुछ वाहन तथा विधवा गरीब दलित महिला का दुकान भी जला दिया गया था! उसी दुकान से गरीब विधवा महिला अपने पुरे परिवार का भरण - पोषण भी करती थी! जो आज पीड़ित गरीब दलित महिला बेसहारा हो चुकी है! उसी पीड़ित गरीब दलित महिला से लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के प्रदेश महासचिव, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी व समाजसेवी, प्रमोद कुमार सिंह ने मुलाकात कर आर्थिक मदद भी किया, और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने हेतु रफीगंज थानाध्यक्ष से मुलाकात कर कांड का उदभेदन करने के लिए भी कहा है!

इसके बाद रफीगंज थानाध्यक्ष द्वारा भी आश्वासन दिया गया है, कि बहुत जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा! इसके अलावे प्रमोद कुमार सिंह द्वारा रफीगंज अंचलाधिकारी से भी मिलकर गरीब पीड़ित दलित महिला को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने की भी बात की गई! इसके बाद लोजपा के पूर्व प्रत्याशी, प्रमोद कुमार सिंह ने कहा है कि कुछ दिनों में यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो लोजपा ( रामविलास) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना - प्रदर्शन भी करेंगे,और सरकार को भी झुकने पर मजबुर करेंगे।

इस अभियान में लोजपा के पूर्व प्रत्याशी, प्रमोद कुमार सिंह के साथ पूर्व जिला पार्षद सह पंचायत समिति सदस्य, अजय पासवान, पंचायत समिति सदस्य, मंटू शर्मा, लोक स्मृति लोजपा ( रामविलास ) जिलाध्यक्ष, सुधीर शर्मा, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष, शंभु कुमार सिंह, प्रखंड प्रवक्ता मदनपुर, राहुल कुमार सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष, राजेश पासवान, पूर्व मुखिया, भोला चौधरी, बिनोद सिंह, उमेश पासवान, रामलायक सिंह, सुनील सिंह, सुर्यदीप यादव, बिपिन कुमार सिंह, सिंटू सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे!