भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने थामा जदयू का दामन
![भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने थामा जदयू का दामन](https://ismatimes.com/uploads/images/2022/11/image_750x_637905cae9741.jpg)
अजय कुमार पाण्डेय :
औरंगाबाद: ( बिहार ) भारतीय जनता पार्टी के औरंगाबाद जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा मुझे जानकारी दिया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्य से भी इस्तीफा दे दिया है!
लेकिन उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा पत्र में बताया गया है कि मैं अपना इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों से दिया हूं, जबकि मीडिया के माध्यम से जानकारी अनुसार 27 अक्टूबर 2022 को ही जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर लिए थे! लेकिन इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष, मुकेश शर्मा के व्हाट्सएप पर 15 नवंबर 2022 को दिया गया!
राकेश सिंह का जनता दल यूनाइटेड में जाना दुर्भाग्यपूर्ण है! पहले राष्ट्रहित में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे! लेकिन उनका यह कहना कि व्यक्तिगत कारणों से जनता दल यूनाइटेड में गए हैं! इस बात में बिल्कुल ही सच्चाई नहीं है, बल्कि हकीकत है कि व्यक्तिगत स्वार्थ में ही जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिए हैं!
उनका इच्छा है कि 20 सूत्री का जब गठन हो, तो उसमें मुझे जगह मिल जाए! विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टीके जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड जैसे क्षेत्रीय पार्टी में प्रखंड अध्यक्ष बनना यह सम्मानजनक पद नहीं है!
विगत चुनाव में मुखिया रहते हुए मुखिया पद छोड़कर सरपंच पद से चुनाव लड़ कर उन्होंने जो अपना जनाधार तथा जनता के बीच लोकप्रियता साबित कर दिया है!
उसी से प्रभावित होकर जनता दल यूनाइटेड ने भी उन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनाया है! लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका इस्तीफा भी सरकार कर लिया है!