कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ, रफीगंज के छोटा भाई के अंतिम श्राद्ध कर्म में शामिल हुए हजारों - हज़ार लोग

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ, रफीगंज के छोटा भाई के अंतिम श्राद्ध कर्म में शामिल हुए हजारों - हज़ार लोग

अजय कुमार पाण्डेय / अनिल कुमार विश्वकर्मा:

औरंगाबाद:( बिहार ):शुक्रवार दिनांक -14 मई 2024 को प्रखंड मुख्यालय एवं नगर पंचायत, रफीगंज स्थित मकान पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ रफीगंज, सुजीत कुमार सिंह के छोटे भाई विक्की कुमार सिंह के अंतिम श्राद्ध कर्म में हजारों - हजार की संख्या में लोग शामिल हुए, और मृत आत्मा की शांति हेतू उनके तैलीय चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया! ध्यातव्य हो कि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ रफीगंज, सुजीत कुमार सिंह के छोटे भाई की ट्रेन से आकस्मिक दुर्घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के समीप डीहवार स्थान ही हुआ था! जो रेलवे लाईन पार करते हुए प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे!

इसी बीच अचानक मालगाड़ी से घटना घट गई थी! जो घटना 25 अप्रैल 2024 को ही घटी थी! ज्ञात हो कि इस संबंध में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ रफीगंज, सुजीत कुमार सिंह ने संवाददाता से हुई मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए बताया कि रफीगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म स्थित डीहवार स्थान के समीप जब मेरा छोटा भाई का अचानक दुर्घटना हुआ था! तब दुर्घटना पश्चात बेहतर इलाज हेतु पटना आई.जी.एम.एस. अस्पताल में भर्ती कराया था! जहां 40 दिनों तक इलाज चला था! आई.जी.एम.एस.के चिकित्सकों ने भी ईलाज में काफी सहयोग किया था! लेकिन अंततः मेरा छोटा भाई ने दिनांक - 03 जुन 2024 को दुनिया से अलविदा लेते हुए ईश्वर की शरण ले ली! ध्यातव्य हो कि इनके अंतिम श्राद्ध कर्म में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री एवं अनुग्रह कॉलेज पटना में साइकोलॉजी प्रोफेसर के पद पर रहकर सेवानिवृति प्राप्त कर चुकी डॉक्टर माधवी सिंह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आई.एम.ए.) के 2013 से 2015 तक बिहार प्रदेश सचिव रह चुके, पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जरी के पद पर अच्छे चिकित्सक रहकर सन 2022 में सेवानिवृति प्राप्त कर चुके, मगध यूनिवर्सिटी बोधगया में जनवरी 2015 से लगातार मेंबर सीनियर पद पर बरकरार, आई.एम.ए. ( ए.के.एन. ) के दो वर्षों से लगातार एक्सक्यूसेटिव सेक्रेटरी पद पर बरकरार, बिजनेस सेक्रेटरी, बिहार प्रदेश के दो टर्म आई.एम.ए. वाइस प्रेसिडेंट रह चुके, कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके एवं कांग्रेस नेत्री रफीगंज, डॉक्टर माधवी सिंह के पति - डॉक्टर संजीव कुमार सिंह उर्फ मुकुल बाबू, उनके निजी सहायक राम सेवक सिंह, काफी नजदीकी एवं कांग्रेस समर्थक पिंटू सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के वरीय नेता, बिरेंद्र कुमार सिंह, बिहार - सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व में 10 वर्षों तक लगातार जनता दल यूनाइटेड के विधायक रह चुके अशोक कुमार सिंह, टिकारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जनता दल यूनाइटेड विधायक एवं वर्तमान औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के सांसद बने अभय कुशवाहा, ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, अरविंद शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, अरविंद सिंह, नगर परिषद क्षेत्र औरंगाबाद, वार्ड नंबर - 11 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं कांग्रेस समर्थक अभिषेक कुमार सिंह उर्फ चुलबुल सिंह, गोह के जदयू नेता दीपक सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल oहुए!