नबीनगर चर्चित कांड मामले में जदयू जिलाध्यक्ष एवं उनकी पत्नी ने भी जारी किया ब्यान

नबीनगर चर्चित कांड मामले में जदयू जिलाध्यक्ष एवं उनकी पत्नी ने भी जारी किया ब्यान

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के 10 वर्षों तक लगातार जनता दल यूनाइटेड विधायक रह चुके एवं वर्तमान जनता दल यूनाइटेड के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है, कि नबीनगर में कोचिंग के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा 11 जून 2024 को लापता हो गई थी। जिसका शव रोहतास जिला अंतर्गत इंद्रपुरी बराज से 13 जून 2024 को मिला था। मौत के कारण का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। शहर में दो दिन लगातार प्रदर्शन भी हो चुका है। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई करने का दावा किया है।

इसके बाद रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जनता दल यूनाइटेड एवं वर्तमान जनता दल यूनाइटेड के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह ने कहा है, कि मृतका के परिजनों से एक-दो दिन में जनता दल यूनाइटेड की पूरी टीम परिजनों से मिलेगी। फिर पर्व विधायक एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा है कि हम माननीय मुख्यमंत्री से समय भी मांगे हैं। मुलाकात के बाद हम इन बातों को रखेंगे। एस.आई.टी. का भी गठन हो चुका है।

न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश होगी। हम प्रशासन और सरकार से भी कहना चाहेंगे कि मामला तनाव में परिवर्तित ना हो! इसका ध्यान रखना होगा। कोई उदासीनता बरती गई, या हल्के में लिया गया तो दोषी पर कार्रवाई होगी।

इसके बाद जदयू नेत्री एवं रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जदयू विधायक एवं वर्तमान जनता दल यूनाइटेड के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह के पत्नी डॉक्टर निशा सिंह ने भी कहा है, कि जिला - प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द दोषी को पकड़ें! नहीं तो हम सभी महिलाएं भी आंदोलन करेंगे । इस तरह की घटना से हम लोग भी काफ़ी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं, और मैं औरंगाबाद पुलिस - अधीक्षक से भी कहना चाहूंगी, कि जल्द से जल्द हर बिन्दु पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो!