खेतासराय पुलिस टीम द्वारा एक शातिर हत्या में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस टीम द्वारा एक शातिर हत्या में वांछित 25,000 इनामिया दुराचारी अपराधी को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस टीम द्वारा एक शातिर हत्या में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
police arrested a wanted criminal

डॉ0 अजय पाल पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय मय हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिग के दौरान शातिर हत्या में वांछित 25,000 इनामिया दुराचारी अपराधी अफरोज उर्फ बबलू उर्फ वसीम जाफर पुत्र हकीमुद्दीन निवासी मझौरा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ भुडकुडहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 249/ 2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0 236/2023 धारा 302/120बी/504/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त था जिसके ऊपर Rs. 25000 का पुरस्कार घोषित किया गया है व थाना स्थानीय का दुराचारी मजारिया HS 44A है।

बरामदगी का विवरण:

  1. एक अदद नाजायज तमंचा 315बोर
  2. एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य:

  1. चन्दन कुमार राय थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जौनपुर ।2.उ0 नि0 शान मोहम्मद मय पुलिस टीम थाना खेतासराय जौनपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

-रिपोर्ट : सोहराब खान, जौनपुर