आज तक हमने जो कुछ भी मांगे और सुविधाएं हासिल की है वह हमारा या पूर्वजों के संघर्षों का ही प्रतिफल है : सत्येंद्र कुमार

आज तक हमने जो कुछ भी मांगे और सुविधाएं हासिल की है वह हमारा या पूर्वजों के संघर्षों का ही प्रतिफल है : सत्येंद्र कुमार

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ( गोप - गुट ) के जिला सचिव, सत्येंद्र कुमार ने राजकीय मध्य विद्यालय संख्या - 01 दाउदनगर के प्रांगण में शुक्रवार दिनांक - 19 अगस्त 2022 को आयोजित शिक्षकों / कर्मचारियों के प्रखंड कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा है कि सरकारों के आने तथा जाने से शिक्षकों और कर्मचारियों की जिन्दगी में तब तक कोई बहार नहीं आने वाली है! जब तक कि इस देश में निजीकरण और उदारीकरण की जनविरोधी आर्थिक नीतियों को पलट कर उनकी जगह पर जन कल्याण पर केन्द्रित आर्थिक नीतियां लागू नहीं की जाती है!

आज तक हमने जो कुछ भी मांगें एवं सुविधाएं हासिल की हैं! वह हमारा या हमारे पूर्वजों के संघर्षों का ही प्रतिफल है। आगे भी हम किसी सरकार विशेष की कृपा से नहीं, बल्कि अपने संघर्षों के दम पर ही अपने सभी अधिकार हासिल करेंगे! बशर्ते कि हम अपने संघों / महासंघों को मजबूत बनाकर रखें। इसी कंवेंशन को संबोधित करते हुए महासंघ ( गोप - गुट ) के जिला संघर्ष अध्यक्ष, गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि राज्य कमिटी के आह्वान पर आगामी 31 अगस्त 2022 को जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन में जितनी भारी संख्या में कर्मचारियों एवं शिक्षकों की भागीदारी होगी! उतने ही मांगों को सरकार से हम मनवा पायेंगे। इसी तरह से जितने कार्यालयों और विद्यालयों में काला बिल्ला लगाकर कार्य होगा, और टिफिन टाइम में नारेबाजी होगी! उतना ही ज्यादा सरकार पर दबाव बढ़ेगा, और वह हमारी मांगें मानने को बाध्य होगी।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि महासंघ की राज्य कमिटी ने एन0पी0एस0 खत्म कर के पुराना पेंशन लागू करने, कॉन्ट्रैक्ट, मानदेय और मौसमी कर्मियों की सेवा नियमित करने तथा नियमित कर्मियों को एम0ए0सी0पी0 और पद प्रोन्नति देने इत्यादि अनेक मांगों को यदि हासिल करनी है, तो आगामी 31 अगस्त 2022 को औरंगाबाद जिला मुख्यालय में होनेवाले प्रदर्शन में हजारों की संख्या में शिक्षक / कर्मचारी भाग लें, तथा 01 सितम्बर 2022 को सभी कार्यालयों / विद्यालयों में काला दिवस को शानदार ढंग से सफल बनाएं। इनके अलावे इस कंवेंशन को शिक्षक संघ के सम्मानित अध्यक्ष, कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी, महासंघ के अनुमंडल कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार, मौसमी कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष, रविशंकर कुमार, शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव, मो0 शाहिद अंसारी, कार्यपालक सहायकों के नेता, अभिमन्यु कुमार, शिक्षक संघ कोषाध्यक्ष, प्रहलाद प्रसाद, मौसमी कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष, जयराम सिंह, मौसमी कर्मचारी कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय सचिव, अरविन्द कुमार इत्यादि कर्मी ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सभी लोगों ने सर्वसम्मति से दाऊदनगर प्रखंड से आगामी 31 अगस्त 2022 को न्यूनतम 200 सदस्यों को जिला मुख्यालय औरंगाबाद के प्रदर्शन में ले चलने का निर्णय लिया, तथा आगामी 10 नवंबर तक न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया। इस कंवेंशन की अध्यक्षता महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष, गणेश कुमार रौशन तथा संचालन प्रखण्ड सचिव, अवधेश कुमार ने किया।

कंवेंशन में उपस्थित कर्मचारियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन रा0 मध्य विद्यालय संख्या - 01 दाऊदनगर के प्रधानाध्यापक मो0 औरंगजेब आलम ने किया। इस कार्यक्रम का बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ( गोप - गुट ) प्रखंड अध्यक्ष, गणेश कुमार रौशन प्रखंड सचिव, अवधेश कुमार एवं प्रखंड कमेटी दाउदनगर ने मिलकर प्रेस - विज्ञप्ति भी जारी किया है!