मदनपुर थाना क्षेत्र में चलाया गया नक्सल विरोधी अभियान

मदनपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई के फलस्वरुप दो प्रेशर आईडी का पता लगाकर मौके पर ही कर दिया गया ध्वस्त

मदनपुर थाना क्षेत्र में चलाया गया  नक्सल विरोधी अभियान
Anti-naxal operation conducted in Madanpur police station area

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) सी.आर.पी.एफ. की 205 कोबरा बटालियन एवं मदनपुर थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मंसूबे पर एक बार फ़िर पानी फेर दिया है. संयुक्त कार्रवाई के फल स्वरुप चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के तहत मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखिया, राजा बांध एवं धोबी झगड़ा पहाड़ से दो प्रेशर आई.डी. क्रमशः 03 एवं 06 किलोग्राम का पता कर मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया.

ज्ञात हो कि नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी - 02, सदर, औरंगाबाद की अध्यक्षता में मदनपुर थाना की पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (कोबरा 205) वाहिनी के पदाधिकारी, गुनासेकर टी. के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र बल, मदनपुर एवं देव थाना की टीम द्वारा मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखिया, राजा बांध एवं धोबी झगड़ा पहाड़ी क्षेत्रों के आसपास कुछ पॉइंट को चिन्हित कर नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के क्रम में दिनांक - 07 जून 2024 को पचरुखिया एवं धोबी झगड़ा से समय 5:45 बजे 01 प्रेशर आईडी 03 किलोग्राम, समय 8:10 बजे पचरुखिया नियर - राजा बांध के पास से 01 प्रेशर आई.डी. 06 किलोग्राम  बरामद किया गया. जिसे यथावत स्थान पर ही विनिष्ट कर दिया गया.

इसलिए इस छापामारी अभियान के फल स्वरुप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है, एवं नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाए जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान भी जारी है. जिसका विभागीय जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया गया है.