डॉक्टर अजय उपाध्याय को कांग्रेस कमेटी विचार विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर औरंगाबाद कांग्रेसियों ने दी बधाई

Aurangabad Congressmen congratulated Dr. Ajay Upadhyay on being made the National Vice President of the Congress Committee Thought Department

डॉक्टर अजय उपाध्याय को कांग्रेस कमेटी विचार विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर औरंगाबाद कांग्रेसियों ने दी बधाई
Dr. Ajay Upadhyay on being made the National Vice President of the Congress Committee

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीया श्रीमती गिरिजा व्यास पूर्व मंत्री, भारत - सरकार द्वारा केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता, डॉक्टर अजय उपाध्याय को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके उपाध्यक्ष बनने से विचार विभाग को मजबूती मिलेगी, और कांग्रेस पार्टी के विचारों को आमजनों तक पहुंचाने में भी इनकी अहम भूमिका रहेगी.

कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आदरणीय मलिकार्जुन खड़गे, माननीया श्रीमती सोनिया गांधी, हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने डॉक्टर अजय उपाध्याय की सहायता, सरलता, विनम्रता, वाककटुता व्यवहार कुशलता को देखते हुए यह हम जिम्मेवारी सौंपी है. इसलिए मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, कि आदरणीय डॉक्टर अजय उपाध्याय केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास पर शत - प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे.

डॉक्टर अजय उपाध्याय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही पूर्व में असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे, और मध्य भारत के प्रभारी थे. अपने नेतृत्व में इन्होंने असंगठित कामगारों को मध्य भारत के तथा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड में असंगठित कामगार कांग्रेस को प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि हरेक जिला स्तर तक भी उसके कमेटी को बनवाने का काम किया था. इसलिए उनके कार्यकुशलता को देखते हुए ही पुनः एक बार केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.

डॉक्टर अजय उपाध्याय को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हम प्रफुल्लित होने के साथ-साथ गौरवान्वित भी हैं. इसके लिए हम सभी केंद्रीय नेतृत्व को बहुत - बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं भी देता हूं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीया श्रीमती गिरिजा व्यास को साधुवाद एवं बहुत-बहुत बधाई देता हूं. जो इन्होंने डॉक्टर अजय उपाध्याय के ऊपर विश्वास करते हुए जिम्मेवारी सौंपी है. उनके इस विश्वास को डॉक्टर अजय उपाध्याय शत - प्रतिशत पूरा करने का कार्य करेंगे. यह हम सभी को आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है.

ध्यातव्य हो कि बधाई देने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष, डॉ शशि कुमार सिंह, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस संयुक्त समन्वयक, राजकुमार शर्मा, माया कुमारी राजीव कुमार सिंह, राजकुमार तिवारी, सूर्य देव यादव, अजय कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, नवीन कुमार पाण्डेय, डॉक्टर संजय सिंह, विश्वनाथ मिश्रा, मोहम्मद इरफान, लालदेव यादव, पिंटू सिंह, सुजीत कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, उदय पासवान, रामाधार शर्मा, संजय सिंह, रामराज्य सिंह, अजीम खान, मुन्ना खान सहित अन्य लोग शामिल रहे.