स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में गैनी गांव पहुंचे लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान

LJP (Ram Vilas) supremo Chirag Paswan reached Gaini village for Swami Sahajanand Saraswati Jayanti celebrations

स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में गैनी गांव पहुंचे लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान
Chirag Paswan LJP leader

औरंगाबाद: (बिहार) स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह के पावन मौके पर रविवार दिनांक - 26 फरवरी 2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद, माननीय चिराग पासवान, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, डॉक्टर अरुण कुमार, प्रधान - महासचिव, संजय पासवान ओबरा प्रखंड अंतर्गत गैनी गांव पहुंचे.

इस अवसर पर औरंगाबाद जिला से भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश संसदीय बोर्ड उपाध्यक्ष, चंद्रभूषण कुमार सिंह उर्फ सोनू, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, रोहित कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, समाजसेवी व वरीय नेता, प्रमोद कुमार सिंह, औरंगाबाद जिला के प्रभारी, राकेश कुमार सिंह उर्फ़ गबरु सिंह, कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, सरुण पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, डॉक्टर रामविलास पासवान, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष, गया जिला प्रभारी व ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, डॉक्टर प्रकाश चंद्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. 

जहां लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद, माननीय चिराग पासवान ने मंच से ही जनसभा को संबोधित करते हुए इशारे - इशारे में विपक्षी पर भी निशाना साधा. लोजपा सुप्रीमो, चिराग पासवान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पहले हम सब बिहारी हैं. हमारी पहचान है बिहारी. 

इसी कार्यक्रम में ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रह चुके डॉक्टर प्रकाश चंद्रा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर भी स्वागत किया.

-by अजय कुमार पाण्डेय