सौरभ कुमार सिंह को लोजपा (रामविलास) का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर‌ बधाई

सौरभ कुमार सिंह को लोजपा (रामविलास) का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर‌ बधाई
Congratulations to Saurabh Kumar Singh

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सौरभ कुमार सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर औरंगाबाद के पार्टी पदाधिकारियों  व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई दिया है. बधाई देने वालों में शामिल रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के सन् 2015 में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से प्रत्याशी रह चुके, वर्तमान लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव, समाजसेवी व वरीय नेता, प्रमोद कुमार सिंह, लोक स्मृति मंच जिलाध्यक्ष, सुधीर शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, अजय पासवान, लोक स्मृति मंच महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष, नीतू सिंह, लोक स्मृति मंच के उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल सिंह, खुशबू कुमारी, जितेंद्र कुमार सिंह, अमिताभ कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार दुबे, रविकांत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी, मोहम्मद नेयाज अली, जिला प्रवक्ता, सुदर्शन पाल, नगर अध्यक्ष, आयुष रंजन कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष, रॉकी कुमार, नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह, बारूण प्रखंड अध्यक्ष, विजय कुमार, देव प्रखंड अध्यक्ष, अमरेंद्र सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष, कृष्णा कुमार सिंह ओबरा प्रखंड अध्यक्ष, राजकुमार सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष, उमेश प्रसाद सहित अन्य सभी लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद, माननीय चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष, राजू तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा को बधाई दिया है.