भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला कमिटी का किया गया घोषणा

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, विनय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी की सरकार में किसान हितैषी योजनाओं एवं नीतियों की वजह से ही आज देश के किसान सशक्त,आत्मनिर्भर और स्वावलंबी हो रहे हैं.

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला कमिटी का किया गया घोषणा
bjp district committee announced

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह द्वारा बिहार भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सरोज रंजन पटेल के निर्देशानुसार जिला कमिटी की घोषणा की गई है.

इस कमिटी में उपाध्यक्ष के पद पर धनंजय कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, देवेश शर्मा, अजय पाठक, महामंत्री सुधीर कुमार मिश्र, जितेन्द्र शर्मा, मंत्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी, कालो देवी, संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, अरविंद पासवान, कोषाध्यक्ष, नरेश सिंह, सदस्य, महाराणा सिंह, कृष्णा पासवान, कृष्णा सिंह, शत्रुधन रविदास, संतोष शर्मा,शैलेन्द्र कुमार सिंह, सूरज कुमार मयंक, सुधीर पाण्डेय, प्रियरंजन कुमार, शशि कुमार, प्रियोद कुमार सिंह, सुनील सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामरूप भूईया, केदार प्रसाद सिंह, गुप्तेश्वर तिवारी, संतोष सिंह को नियुक्त किया गया है.

इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, विनय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी की सरकार में किसान हितैषी योजनाओं एवं नीतियों की वजह से ही आज देश के किसान सशक्त,आत्मनिर्भर और स्वावलंबी हो रहे हैं. सभी किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल रहा है. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांसद, सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद, भाजपा जिलाध्यक्ष, मुकेश शर्मा के प्रति धन्यवाद देकर व आभार ब्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन में जो जिम्मेवारी सौंपी गई है. उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा, और संगठन को भी मजबूत करूँगा.