फरवरी माह में दूसरी बार अफीम खेती को औरंगाबाद पुलिस प्रशासन ने की नष्ट

अफीम खेती को औरंगाबाद पुलिस प्रशासन ने की नष्ट

फरवरी माह में दूसरी बार अफीम खेती को औरंगाबाद पुलिस प्रशासन ने की नष्ट
Aurangabad police administration destroyed opium farming

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार राज्य अंतर्गत औरंगाबाद जिले के अंदर ढिबरा थाना क्षेत्र में पड़ने वाली छुछिया में लगभग 02 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम खेती को औरंगाबाद पुलिस प्रशासन ने विनिष्ट कर दिया है. ज्ञात हो कि इस संबंध में औरंगाबाद पुलिस प्रशासन को स्थानीय सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी.

इसके बाद पुलिस अधीक्षक, स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, औरंगाबाद, मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं एस0एस0बी0 भलुआही के संयुक्त टीम द्वारा रविवार दिनांक - 19 फरवरी 2023 को ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछिया में लगभग 02 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम खेती को विनिष्ट कर दिया गया, और अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध औरंगाबाद पुलिस प्रशासन का निरंतर अभियान भी जारी है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना ही मिली थी, कि ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछिया, ढाभी एवं महुआन के इलाकों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है.

तब उस वक्त भी औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक, स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ही अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, औरंगाबाद, मुकेश कुमार एवं सहायक समादेष्टा, रवि कुमार, एस0एस0बी0 भलुआही के संयुक्त नेतृत्व मे पुलिस अवर निरीक्षक, प्रमोद कुमार थानाध्यक्ष ढिबरा एवं एस0एस0बी0 भलुआही टीम द्वारा दंडाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, देव की उपस्थिति में ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछिया, ढाभी तथा महुआन में करीब 05 एकड़ भूमि में लगी अफीम खेती को विनिष्ट करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था. जिसका ढिबरा थाना कांड संख्या - 09 / 2023 दिनांक - 07 फरवरी 2023 दर्ज किया गया था. उस वक्त गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजेंद्र भोक्ता, पिता - स्वर्गीय रामपति भोक्ता था. जो ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछिया गांव का ही रहने वाला था.