बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर पूर्व मंत्री डॉक्टर सुरेश पासवान ने की गहरी शोक संवेदना व्यक्त

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर पूर्व मंत्री डॉक्टर सुरेश पासवान ने की गहरी शोक संवेदना व्यक्त

अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार ) 

बिहार। - सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष, डाक्टर सुरेश पासवान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं बिहार - सरकार के पूर्व मंत्री, जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहा विधानसभा क्षेत्र से 09 बार विधायक रहे माननीय, श्री रमई राम का आज पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। जैसे ही स्वर्गीय राम के निधन की खबर मिडिया के माध्यम से आया! वैसे ही राजनीति गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय रमई राम जी बिहार - सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयो के लंबे समय तक मंत्री भी रहे हैं। श्रद्धेय रमई बाबू के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा धक्का लगा है। वे हमारे न सिर्फ राजनीतिक गुरु थे, बल्कि हमारे अभिभावक भी थे।1992 में जब मैं कार्यकर्ता था! उस समय बिहार - सरकार के मंत्री पद पर होते हुए अत्यंत सुदूर इलाके में मेरे गांव गए थे! उनके हाथों डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर साहब के प्रतिमा का अनावरण किया गया, और एक बड़ी को सभा को भी सम्बोधित किए थे।आज मैं जिस मुकाम पर हूं! उसमें बहुत बड़ा योगदान उनका रहा है। वे हमें पुत्र वत मानते थे।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति एवं परिवार को इस संकट की घड़ी में दुख सहने को शक्ति प्रदान करें।

शत् - शत् नमन,

विनम्र श्रद्धांजलि!