लोजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हेतु आवास व्यवस्था देखने दोबारा राजगीर पहुंचे मनोज कुमार सिंह

Manoj Kumar Singh again reached Rajgir to see the accommodation arrangements for LJP's three-day training camp

लोजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हेतु आवास व्यवस्था देखने दोबारा राजगीर पहुंचे मनोज कुमार सिंह

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: (बिहार) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव व रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी, मनोज कुमार सिंह शुक्रवार दिनांक 16 सितंबर 2022 को राजगीर पहुंचकर कन्वेंशन हॉल में आगामी 22 सितंबर 2022 से लेकर 24 सितंबर 2022 तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मुआयना किया.

राजगीर पहुंचने के बाद प्रदेश सचिव, मनोज कुमार सिंह के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के ही राष्ट्रीय सचिव, अरबिंद सिंह भी मौजूद रहे, क्योंकि प्रदेश सचिव, मनोज कुमार सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, अरविंद सिंह यानी दोनों को ही पार्टी ने आवास व्यवस्था देखने हेतु जिम्मेवारी दे दी है.

इसके अलावे इन लोगों के साथ साथ राजगीर में महिला सेल की राष्ट्रीय महासचिव, अंशु सिंह तथा राजगीर महिला सेल अध्यक्षा, मंजु देवी भी मुआयना करने के वक्त साथ रही.

ध्यातव्य हो कि बिहार राज्य अंतर्गत पड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय पर्यटक तीर्थ स्थल, राजगीर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों के लिए आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आवास व्यवस्था देखने का सारा जिम्मा पार्टी ने प्रदेश सचिव एवं रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव, अरविंद सिंह पर ही पूर्ण भरोसा करते हुए सौंप दिया है.

इसलिए पार्टी के प्रदेश सचिव, मनोज कुमार सिंह ने अपनी पार्टी द्वारा मिली जिम्मेवारी को गंभीरता से लेते राजगीर में आवास व्यवस्था कर के कुछ ही दिन पहले अपने घर वापस लौटे थे. लेकिन राजगीर में शेष बचे हुए आवास व्यवस्था कार्यों को भी हर हाल में पूरा करने के उद्देश्य से ही दोबारा राजगीर पहुंचकर अपना सारा कार्य व्यवस्था पूरा कर शुक्रवार दिनांक 16 सितंबर 2022 को भी वापस अपने घर लौटे हैं, ताकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में कोई भी आवास व्यवस्था अधूरा न रह सके.