पटना: ( बिहार)- राजधानी पटना स्थित अब्दुल वहाब आश्रम में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय विशारद प्रशिक्षण शिविर आरंभ हो गया। शिविर का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लालजी देसाई एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक, राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से मिलकर द्वीप प्रज्वलन कर किया।
इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने उद्घाटन भाषण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, राजेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता / अखंडता / सामाजिक तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हालांकि उसके कारण कई ऐसे चुनावी मौके आए! जिसमें पार्टी को नुकसान भी हुआ। लेकिन नुकसान झेलने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा पर पूरी तरह से अडिग रही है। कांग्रेस पार्टी ने उससे कोई समझौता नहीं किया।
इस मौके पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए सारे वादे झूठे निकले! इस दौरान कार्यक्रम के भाषण में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सेवादल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है! जो त्याग / समर्पण और सद्भाव के मूल्यों पर आधारित है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा दल के कार्यकर्ता शांति के सिपाही हैं, और उनका धर्म सेवा / प्रेम और सामाजिक समरसता को फैलाना है। उन्होंने कहा कि जिस बूथ पर सेवा दल कार्यकर्ता खड़ा होता है! वहाँ कांग्रेस कभी नहीं हारती है! इसलिए संगठन को जड़ों तक मजबूत करना आवश्यक है।
श्री देसाई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा दल का कार्य है समाज में प्रेम / भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आम के पेड़ की तरह बनें! फलदार, छायादार और समाज को पोषित करने वाले, ना कि बबूल की तरह जो केवल कांटे देता है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक, प्रोफेसर डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि यह शिविर केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन के नव निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक स्वयंसेवक, जिनमें महिला सेवा दल, यंग ब्रिगेड तथा वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं! भाग ले रहे हैं।
यह सभी प्रशिक्षु 10 दिनों तक अनुशासन / विचारधारा / सामाजिक समरसता / शारीरिक व्यायाम / राजनीतिक बोध और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण लेंगे। यह आयोजन ऐतिहासिक है, क्योंकि 43 वर्षों के लंबे अंतराल बाद बिहार को इस तरह के राष्ट्रीय शिविर की मेज़बानी का गौरव प्राप्त हो रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य सेवा दल के स्वयंसेवकों में अनुशासन / नेतृत्व क्षमता / संगठन कौशल तथा राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त बनाना है! उद्घाटन सत्र में कैंप के कमांडेंट एवं बिहार प्रभारी, अफरोज़ ख़ान, बिहार सेवादल के प्रशिक्षण पदाधिकारी, देवेंद्र शर्मा, प्यारी जान, महिला सेवादल के अध्यक्ष, रुचि सिंह, पवन चौधरी, इंस्ट्रक्टर अशोक क्रांतिकारी, अब्दुल बारीक सरकार, संदीप बत्रा, गोपाल सिंह गढ़िया, प्रशिक्षण प्रभारी, राजकुमार पूर्व, पटना जोन के अध्यक्ष, अहमद रजा खान, कोषाध्यक्ष, आशुतोष रंजन ब्रह्मदेव चौरसिया, सुभाष सिंह, विनोद कुमार मंडल एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।
शिविर का आयोजन बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा किया जा रहा है! जो सेवा दल के शताब्दी वर्ष (1923–2023 ) का भी हिस्सा है।
यह शिविर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव – 2025 के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है! जहाँ सेवा दल के प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की सांगठनिक मजबूती में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय / विश्वनाथ आनंद.