जयपुर में 21 अगस्त को TEDxIIHMR U का चौथा संस्करण, ‘इग्नाइट द अनसीन’ होगी थीम

Share this News

जयपुर, 19 अगस्त 2026: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को TEDxIIHMR U के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस साल कार्यक्रम की थीम “इग्नाइट द अनसीन” रखी गई है। कार्यक्रम में ऐसे विचारों, अनुभवों और कोशिशों पर बातचीत होगी, जो आम तौर पर बड़े स्तर पर चर्चा में नहीं आ पाते, लेकिन समाज में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े वक्ता अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। इनमें पद्म भूषण से सम्मानित और दर्पणा अकादमी की निदेशक डॉ. मल्लिका साराभाई, क्योर.एआई में वैश्विक स्वास्थ्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिबू विजयन, वर्ष 2006 के अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित और पाठशाला ट्रस्ट के संस्थापक ओम प्रकाश गुर्जर, राउंडग्लास म्यूजिक से जुड़ी गायिका, संगीतकार और संगीतशास्त्री गौरी यादवदकर, उद्यमी, वन्यजीव संरक्षणकर्ता और मेडिका ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के पूर्व प्रबंध निदेशक आर. उदयन लाहिरी तथा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता और एटीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्थापक प्रतीक माधव शामिल हैं।

कार्यक्रम में अभिषेक मुडगल और उनकी टीम की प्रस्तुति भी होगी। अभिषेक मुडगल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में स्टेज मैनेजर हैं और रंग मस्ताने के संस्थापक हैं।

कार्यक्रम को लेकर यामिनी अग्रवाल और डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा कि जिन कहानियों और कोशिशों पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता, उनमें कई अहम पहलू छिपे होते हैं। TEDxIIHMR U के माध्यम से ऐसे विचारों और लोगों को सामने लाने की कोशिश की जा रही है, जिन पर बातचीत और संवाद की जरूरत है।

TEDxIIHMR U के इस चौथे संस्करण में स्वास्थ्य, नवाचार, उद्यमिता, सामाजिक प्रभाव और कला से जुड़े विषयों पर विचार और अनुभव साझा किए जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वक्ताओं के जरिए इन विषयों को कई तरह के नजरिए से समझने का मौका मिलेगा।

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *