प्राइड ऑफ चाइल्ड वेलफेयर-2026 का आयोजन
कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स में “प्राइड ऑफ चाइल्ड वेलफेयर-2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राजेश चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल अकाली दल एवं कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा तथा भारती विद्यापीठ एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स के निदेशक प्रो. एम.एन. होडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि समाज का असली विकास तभी संभव है, जब हर जरूरतमंद बच्चे तक शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।”
उन्होंने आगे कहा कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सके।”
डॉ. राजेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा बच्चों की शिक्षा और उनका सर्वांगीण विकास केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हमें मिलकर ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा सबसे बड़ा सशक्तिकरण है। यदि हम बच्चों को सही मार्गदर्शन और सहयोग दें, तो वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।”
कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से वंचित बच्चों की सहायता करना था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, समाजसेवी और स्थानीय निवासी शामिल हुए तथा बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन किट वितरित किए गए। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री, नोटबुक और कॉपियां भी प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त चयनित बच्चों की ट्यूशन फीस के लिए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई, ताकि उनकी शिक्षा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कम आय वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाना है। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज कल्याण और बच्चों की शिक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा (अध्यक्ष, कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट), प्रो. एम.एन. होडा (निदेशक, BVICAM पश्चिम विहार), डॉ. एस.के. वर्मा (रजिस्ट्रार, एवनली यूनिवर्सिटी), एस.के. शर्मा (अध्यक्ष, एस.आर. कॉलेज ऑफ लॉ), प्रवीण गोयल (अध्यक्ष, श्याम रसोई), नीलिमा ठाकुर (उपाध्यक्ष, कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट), अमन बंसल (संयुक्त सचिव, कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट), राजेश (संयुक्त सचिव, कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट), आशु पंजाबी, गुलशन सुमन, पूनम राणा (सशक्त महिला एकता मंच), एडवोकेट करमवीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
