नई दिल्ली | 20 सितंबर 2026: स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कला, संस्कृति और समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली करीब 60 प्रतिभाओं को ‘स्पॉट लाईट गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन और हीलिंग टच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वजीरपुर रिंग रोड स्थित द पैराडाइज बैंक्वेट के सभागार में किया गया।
समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अरुण बख्शी, भाजपा नेता योगेश आत्रे, स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन के एमडी जयसिंह कटारिया, लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर पूनम कालरा, हीलिंग टच फाउंडेशन की निदेशक सुनीता आत्रे, राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अरुण बख्शी ने साझा किए फिल्मी सफर के अनुभव
भाजपा नेता योगेश आत्रे के सानिध्य में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अरुण बख्शी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से अपने फिल्मी सफर के अनुभव साझा किए और फिल्मों के संवाद भी सुनाए।
अरुण बख्शी ने कार्यक्रम के संयोजक और स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन के एमडी जयसिंह कटारिया की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें मीडिया मैनेजमेंट का ‘पावर हाउस’ बताया। उन्होंने कहा कि कटारिया में ऊर्जा और नए विचारों के साथ काम करने की क्षमता है, जिसके माध्यम से अलग-अलग योजनाओं पर काम किया जाता है और लोगों को उसका लाभ मिलता है।
उन्होंने जयसिंह कटारिया की पुस्तक ‘कलम से कैमरे तक’ का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत उद्देश्य के साथ व्यक्ति जीवन में कई उपलब्धियां हासिल कर सकता है।
दो दिवंगत व्यक्तित्वों को मरणोपरांत लाइफ अचीवमेंट अवार्ड
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के विशिष्ट व्यक्तित्व रहे स्वर्गीय बिशन गुप्ता और स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गोयल को मरणोपरांत लाइफ अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करने के साथ हुई।
इसके बाद लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर और प्रवासी भारतीय डॉ. कुमार प्रशांत मानव की पुस्तक ‘शख्सियत’, पूनम कालरा की पुस्तक ‘पूनम वाणी’ तथा जयसिंह कटारिया की पुस्तक ‘कलम से कैमरे तक’ का विमोचन अरुण बख्शी ने किया।
प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से दूसरों को मिलेगी प्रेरणा
भाजपा नेता योगेश आत्रे ने कहा कि स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अन्य लोगों को भी अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है।
हीलिंग टच फाउंडेशन की निदेशक सुनीता आत्रे ने कहा कि फाउंडेशन टीवी चैनल से संबंधित कार्यों के साथ सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी भागीदारी करता है। उन्होंने इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया।
विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मिला सम्मान
समारोह में सम्मानित होने वालों में वास्तु एवं एस्ट्रोकला विशेषज्ञ शालिनी मल्होत्रा, शिक्षाविद् ठाकुर डी.पी. सिंह, नीतु पांचाल, प्रेम शुक्ला, संतवाणी चैनल के एमडी सुरेश तायल, चैनल हेड जीत पाल शर्मा, एसडी संगम टीवी चैनल के सीईओ विशाल लाठर, पत्रकार चंद्र मोहन आर्य, फ्रेंचाइजी व्यवसाय से जुड़ी शिवानी जिंदल, पूनम आत्रे, माला सिंह, आशी गुप्ता और अश्विन अरोड़ा सहित अन्य प्रतिभाएं शामिल रहीं।
गणमान्य लोगों ने की कार्यक्रम में शिरकत
समारोह में सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों की भी उपस्थिति रही। इनमें ट्यूलिप्स इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अंकुर ग्रोवर, ओमेगा फाउंडेशन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष एस.आर. सुमित उपाध्याय, बीकानेरवाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नवरत्न अग्रवाल, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, मात्र छाया की सचिव कविता गुप्ता, कन्यादान ट्रस्ट के अध्यक्ष बलराम गुप्ता और ओमेगा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी और सुनीता आत्रे ने किया।
आयोजकों ने जताया आभार
समारोह के अंत में हीलिंग टच फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता आत्रे, रैपिडेस्क के निदेशक अनिल अरोड़ा, अश्विनी अरोड़ा, कन्यादान ट्रस्ट के अध्यक्ष बलराम गुप्ता और स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन के एमडी जयसिंह कटारिया ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समाजसेवी विनीत गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
