टिकारी में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक किया याद

Share this News

टिकारी (बिहार): टिकारी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण ने की।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन और देश के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्येंद्र नारायण ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की थीं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को देश के विकास से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत बनाने का उनका सपना आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, राम स्वार्थ राम, जगत राम, कमला पासवान, शशि भूषण शर्मा, आलोक कुमार, विजय पासवान, शियाराम जी, राम विलास प्रसाद और नोनू प्रसाद यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *