पटना में तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन समारोह, पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा करने पर जोर

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश पासवान ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सम्मान में पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के सांसद, विधायक, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारी, साथ ही बिहार के अलग-अलग जिलों से आए वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। डॉ. सुरेश पासवान ने बताया कि उनकी ओर से तेजस्वी जी को अंग वस्त्र और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। कर्पूरी सभागार में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मोमेंटो, अंग वस्त्र, गुलदस्ता और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया। साथ ही उनसे अपील की गई कि पार्टी को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर और मज़बूती से खड़ा किया जाए।

अपने संबोधन में तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी को फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए लगातार मेहनत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश भर में संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक दौरा किया जाएगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश जारी रहेगी।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *