गया में कांग्रेस का प्रदर्शन: हरदीप सिंह पूरी के खिलाफ पुतला दहन, इस्तीफे की मांग तेज

Share this News

गया (बिहार) के टावर चौक पर उस वक्त माहौल गरम हो गया जब कॉंग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन किया। मामला उनके नाम का कथित तौर पर Jeffrey Epstein फाइल्स में आने से जुड़ा बताया जा रहा है।

कॉंग्रेस नेताओं का कहना है कि जैसे ही ये खबर सामने आई कि मंत्री का नाम विवादित एपस्टीन फाइल्स में सामने आया है, पूरे देश में नाराज़गी का माहौल है। इसी के विरोध में गया जी में टावर चौक पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार से उनके तुरंत इस्तीफे की मांग की गई।

इस प्रदर्शन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, कुंदन कुमार, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राहुल चंद्रवंशी, अशोक राम और रूपेश चौधरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि जेफ्री एपस्टीन, जिस पर नाबालिग लड़की के साथ घिनौना कुकृत्य करने, मानव तस्करी और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों में शामिल रहने के गंभीर आरोप रहे हैं, उससे मुलाकात के पुख्ता सबूत सामने आने से देश की छवि को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामले में मंत्री पद पर बने रहना ठीक नहीं है।

कॉंग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि पार्टी संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर विरोध जारी रखेगी और हर हाल में इस्तीफे की मांग उठाती रहेगी। उनका यह भी कहना है कि इस मामले में मंत्री की ओर से दी गई सफाई पूरी तरह गलत और असंतोषजनक है।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जब तक सच्चाई सामने न आए, मंत्री को अपने पद से हट जाना चाहिए।

रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *