पटना में सी.पी. सिन्हा फाउंडेशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सी.पी. सिन्हा के सपनों को आगे बढ़ाने का लिया गया संकल्प

Share this News

पटना (बिहार) :  पटना के दरोगा प्रसाद राय भवन में रविवार, 7 जून 2026 को सी.पी. सिन्हा फाउंडेशन की ओर से एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्ति कुमार शोला ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए समाज के अभिभावकों और साथियों के साथ मीडिया को संबोधित किया।

डॉ. शोला ने बताया कि एक दिन पहले, यानी 6 जून 2026 को उनके पिता परम पूजनीय श्रद्धेय सी.पी. सिन्हा जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई थी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बिहार समेत देश के 14 राज्यों से समाज के प्रमुख प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे सी.पी. सिन्हा जी के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि बिहार के सभी जिलों और देश के हिंदी भाषी राज्यों में विशेष अभियान चलाकर सी.पी. सिन्हा फाउंडेशन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही अगले वर्ष से बिहार के प्रत्येक जिले और भारत के सभी हिंदी भाषी राज्यों में सी.पी. सिन्हा जी की जयंती और पुण्यतिथि का नियमित आयोजन किया जाएगा। उनके विचारों, नीतियों और सिद्धांतों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

डॉ. शोला ने जानकारी दी कि पुण्यतिथि के अवसर पर एक चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया गया था, जिसमें हजारों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश के कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें ऑल इंडिया सैनी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष इंद्राज सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद गुरुदयाल सिंह सैनी, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, युवा कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश के आलोक कुशवाहा, जगदेव सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोरंजन कुशवाहा, सूर्यकांत कुशवाहा, दिल्ली प्रदेश कुशवाहा समाज के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय कुशवाहा समाज के संरक्षक विक्रम सिंह सैनी (पंजाब), युवा कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, मदन सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र सागर, नीरज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश महिला कुशवाहा महासभा की अध्यक्षा सुलोचना मौर्य, सावित्रीबाई फुले ट्रस्ट दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाल सिंह सैनी तथा हिमाचल प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष अनुपम सैनी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

फाउंडेशन की ओर से देश के 14 राज्यों और बिहार के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखी गईं।

इन मांगों में प्रमुख रूप से सी.पी. सिन्हा जी को भारत रत्न प्रदान करने, पटना में उनके नाम पर एक सड़क और पार्क का नामकरण करने, उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने तथा उनके जन्मदिन को राजकीय जन्म दिवस की सूची में शामिल करने की मांग शामिल है।

इसके अलावा दुल्हिन बाजार में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का नाम स्वर्गीय सी.पी. सिन्हा के नाम पर रखने की भी मांग की गई। वहीं उनके जन्मस्थान आदर्श गांव दिहुली में कन्या विवाह भवन, एक स्टेडियम और उनकी आदमकद प्रतिमा के निर्माण की मांग भी रखी गई।

इन सभी मांगों और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी जगदेव सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोरंजन कुशवाहा द्वारा संवाददाताओं को दी गई।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *