औरंगाबाद LIC शाखा में 70वां स्थापना दिवस समारोह, कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों ने मिलकर गाया निगम गीत

Share this News

औरंगाबाद, September 01, 2026 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शाखा कार्यालय, औरंगाबाद में 70वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों, अभिकर्ताओं और पॉलिसीधारकों ने हिस्सा लिया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने मिलकर निगम गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् की भी प्रस्तुति दी गई। इस दौरान LIC शाखा कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अभिकर्ता तथा मौके पर मौजूद पॉलिसीधारक भी शामिल हुए।

स्थापना दिवस के मौके पर कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच लड्डू और केक का वितरण किया गया। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और LIC की सेवाओं तथा संगठन से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र जोशी, ए.बी.एम. सेल्स विभाग से रंजीत रंजन, अभिषेक थूवाल, स्वेता कुमारी, आयुषी सिन्हा, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रामाधार यादव समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास अधिकारियों में विकास कश्यप, राजीव प्रताप सिंह और संजय सिंह की मौजूदगी रही। वहीं अभिकर्ताओं की ओर से युगेश कुमार सिंह, मनोज कुमार और उपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग समारोह में शामिल हुए।

इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र, औरंगाबाद के वार्ड नंबर 04 के वार्ड पार्षद राजू पासवान सहित कई स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्थापना दिवस समारोह में LIC परिवार से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय नागरिकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *