इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली ऐतिहासिक, जनता ने दिया चुनाव आयोग और केंद्र को कड़ा संदेश: राजद नेता

Share this News

नई दिल्ली/औरंगाबाद: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को इंडिया गठबंधन की तरफ से बुलाई गई महारैली में बिहार के औरंगाबाद जिले से भारी तादाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस रैली में खास तौर पर रफीगंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या-224) के पूर्व राजद प्रत्याशी डॉ. गुलाम शाहिद और गोह विधानसभा (संख्या-219) के मौजूदा राजद विधायक अमरेंद्र कुशवाहा अपनी टीम के साथ पहुंचे। दिल्ली से लौटकर दोनों नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए इस हुजूम को बदलाव की एक नई शुरुआत बताया।

राजद नेताओं ने कहा कि रामलीला मैदान की यह रैली वाकई ऐतिहासिक रही। जिस तरह इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े लीडर्स ने कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता दिखाई, उसने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। देश के कोने-कोने से आए आम नागरिकों ने रैली में जिस तरह अपना समर्थन दिया, वह सीधे तौर पर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए एक बड़ा सियासी पैगाम है। नेताओं का मानना है कि जनता के इस मूड को देखकर आने वाले दिनों में चुनाव आयोग को भी अपनी कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीरता से सोचना होगा।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *