औरंगाबाद: ( बिहार ) औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है, कि इनका निधन बहुत ही दुखद है।
ईश्वर परिवार को इस दुखद सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं।झारखण्ड के लोग प्यार से गुरुजी’ कहते थे! इन्होंने आदिवासियों को एकजुट किया! धनक टनी आंदोलन जैसे अभियानों के जरिए सामाजिक न्याय की लडाई लड़ी!
उनकी सादगी और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें झारखण्ड की राजनीति में एक विशेष स्थान दिलाया, तथा इनके नेतृत्व में झामुमो झारखण्ड राज्य, जो सियासत में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी! गुरुजी को झारखण्ड आन्दोलन का जनक माना जाता है। उनके योगदान को पूरे देश मे सम्मान की नजर से देखा जाता है।
इनके निधन पर भाजपा नेता सुनील सिंह, देव पूर्व उप प्रमुख, मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह, लोकसभा संयोजक, अनिल शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि, अश्विनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य, रामेश्वर बैठा, भाजपा नेता आलोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी, मितेंद्र सिंह, नलिनी रंजन, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वर्तमान मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बेरी पंचायत मुखिया के प्रतिनिधि, प्रफुल्ल सिंह, कमला सिंह उर्फ कमला देवी, बिनोद सिंह, राजेश सिंह, नरेश सिंह उर्फ मुखिया, पिंटू सिंह, अमरीश सिंह, टनटन सिंह, पूर्व जिला मंत्री, अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद, अशोक सिंह, भाजपा नेता विनय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, भाजपा नेता मुनीन्द्र राम, जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत चन्द्रवंशी, प्रवीण गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, भरत सिंह, उदय सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, विनय सिंह, जिला प्रवक्ता, जुलैखा खातून,अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह, सुबोध सिंह तथा समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय