राहुल गांधी के सवालों के बीच गृहमंत्री से जवाब मांगने की मांग, कांग्रेस नेताओं ने कहा—देश जानना चाहता है आदेश किसका था

Share this News

बिहार प्रदेश, 10 अगस्त 2026: मोदी सरकार के पिछले बारह वर्षों के कार्यकाल में पिछले दो वर्षों से देश के सजग, साहसी और लोकप्रिय नेता तथा छात्रों की आवाज के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार संसद में अपनी बात मुखरता से रखते रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों और युवाओं के सब्र का ज्वालामुखी फूटने के बाद भाजपा और आरएसएस ने वर्षों पुराने अपने इस्तीफा नहीं देने के प्रचलन को बदलते हुए सदन से सड़क तक चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब देशवासी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब मांग रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश जानना चाहता है कि देशभर में चले आंदोलनों को कुचलने के लिए एके-47, पेलेट गन, लाठियां और गोलियां आखिर किसके आदेश से चलाई गईं? उनका कहना है कि इस सवाल का जवाब देश की जनता जानना चाहती है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पिछले कई दिनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी दलों के सांसद लगातार गृहमंत्री से जवाब मांग रहे हैं। दूसरी ओर, देशभर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन भी किए जा रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि एक तरफ सत्ता पक्ष ऐन-केन-प्रकारेण सदन की कार्यवाही समाप्त होने तक गृहमंत्री को सदन में आने नहीं देना चाहता, वहीं दूसरी ओर सशक्त विपक्ष पूरे संसद सत्र के दौरान परिसर में “गृह मंत्री जवाब दो” के नारे लगा रहा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि देश की जनता भी इन नारों का समर्थन करते हुए सड़कों पर आंदोलन कर रही है।

उपरोक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, मिथिलेश सिंह और राजेन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही हैं।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *