फेसर थाना पुलिस ने 2.142 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Share this News

औरंगाबाद (बिहार)। फेसर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2.142 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस प्रशासन, औरंगाबाद के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से दी गई है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रामस्वरूप सिंह, पिता–स्वर्गीय त्रिवेणी सिंह, निवासी मोईउद्दीनपुर, थाना फेसर, जिला औरंगाबाद को ग्राम मोईउद्दीनपुर से 2.142 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ही यह खबर तैयार की गई है।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *