औरंगाबाद LIC के बीमा सप्ताह कार्यक्रम में पहुंचे पटना मंडल के वरीय अधिकारी विनीत मलिक

Share this News

औरंगाबाद, बिहार: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शाखा कार्यालय, औरंगाबाद में चल रहे बीमा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बुधवार, 3 सितंबर 2026 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में LIC के मंडल कार्यालय, पटना से वरीय अधिकारी विनीत मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

बीमा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार, 1 सितंबर से हुई है और यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक जारी रहेगा। इसी क्रम में बुधवार को आयोजित बैठक में शाखा कार्यालय से जुड़े बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मीटिंग हॉल में मौजूद अभिकर्ताओं को विनीत मलिक ने LIC के विभिन्न बीमा उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी और उनके इस्तेमाल तथा लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को आसान भाषा में समझाया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी अभिकर्ताओं को अभिकर्ता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही आगामी 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की भी अग्रिम बधाई दी।

विनीत मलिक ने अभिकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया। बैठक में बीमा उत्पादों और LIC से जुड़े विभिन्न विषयों पर पूछे गए सवालों को उन्होंने सरल और सहज तरीके से समझाया। इससे अभिकर्ताओं को संबंधित जानकारी को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम में विनीत मलिक के अलावा LIC औरंगाबाद शाखा के मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र जोशी, उप शाखा प्रबंधक रंजीत रंजन तथा उप शाखा प्रबंधक (विक्रय विभाग) शिबाशीस लाहिड़ी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने अभिकर्ताओं के साथ बीमा कारोबार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उन्हें LIC के उत्पादों की जानकारी ग्राहकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए जरूरी जानकारियां दीं।

एलआईसी शाखा कार्यालय, औरंगाबाद में आज मंडल कार्यालय, पटना से आए विनीत जी के साथ नए बीमा उत्पादों—बीमा रक्षक, बीमा प्लैटिनम तथा यूलिप—के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीमा प्लैटिनम की विशेषताओं, ग्राहक-उपयोगिता तथा आगामी बिक्री-प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *