औरंगाबाद (बिहार): जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा जिला पुस्तकालय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उन्होंने विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया तथा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन पुस्तकालय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में पुस्तकालय के महत्व और उसके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंटरनेट युग में भी पुस्तकों का महत्व कभी कम नहीं होगा।
जिला पुस्तकालय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अधिवक्ता सत्य प्रकाश नारायण, प्रधान शिक्षक सुनील कुमार, और पुस्तकालय के कई नियमित पाठक भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.