अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन: रिया कुमारी

Share this News

गया, बिहार: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में टिकारी विधानसभा क्षेत्र-231 के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती रिया कुमारी ने किया, जबकि कार्यक्रम में गया जिला प्रभारी श्रीमती रेखा हिरन भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कोंच प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कुल 51 पेड़-पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जन्मदिवस को यादगार बनाना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश सचिव रिया कुमारी ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और अब वे पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी ताकि वे एक दिन हरे-भरे पेड़ बनकर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बना सकें।

इस कार्यक्रम में रिया कुमारी और रेखा हिरन जी के अलावा गीता देवी, फूलपड़ी देवी, किरण देवी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने एकमत होकर यह संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा, महिलाओं की जिम्मेदारी भी है।

रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *