प्रयाग नारायण सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 13 जनवरी को : हिमांशु शेखर

Share this News

टिकारी (बिहार): गांधीवादी विचारक, चिंतक, धर्मसुधारक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 13 जनवरी (मंगलवार) को स्मृति समारोह सह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मां तारा नगरी, केसपा ग्राम स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संपन्न होगा।

इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समाजसेवी हिमांशु शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, नैतिक मूल्यों और गांधीवादी विचारधारा को समर्पित रहा। उन्होंने केसपा ग्राम में श्री धरणीधर +2 विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन के पश्चात विद्यालय परिसर में उनकी स्मृति में एक कॉमन रूम का निर्माण कराया गया, जो आज भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है।
हिमांशु शेखर ने बताया कि स्व. प्रयाग नारायण सिंह ने धार्मिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त पहल करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से लोक आस्था के महाकेंद्र मां तारा देवी मंदिर में वर्षों से चली आ रही बलि प्रथा को समाप्त कराने में ऐतिहासिक योगदान दिया।

पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में शहर के कई प्रख्यात चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें
डॉ. नंद किशोर नवल, डॉ. सरोज सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ. विश्वमूर्ति मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अपराजिता, डॉ. कृतिका अग्रवाल, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. बी.डी. शर्मा, डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. आनंद राज, डॉ. अमित नारायण रघु एवं डॉ. रिचा कुमारी शामिल हैं।

आयोजक हिमांशु शेखर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने एवं समाजसेवी स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *