आगामी 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के रूप में मनाने का लिया गया निर्णय.
गया जी (बिहार/ झारखंड) : श्री अभिषेक दत जी के कार्यालय में विश्व ब्राह्मण संघ दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारी की बैठक आहूत किया गया. जिसमें आगामी भगवान परशुराम के जन्ममहोत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मनाने के लिए दिनांक 19 अप्रैल 2026 की तिथि सर्वमान्य तरीके से निश्चित की गई. जिसके लिए आंध्र भवन लोधी रोड पर कार्यक्रम करने का स्थान नियुक्त किया गया.
इस कार्यकारिणी की बैठक में बलवीर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ दिल्ली प्रदेश वी श्री केसी भारद्वाज महामंत्री दिल्ली प्रदेश श्री मनीराम पांडे जी संगठन महामंत्री दिल्ली प्रदेश श्री श्रीनिवास तिवारी जी उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश श्री बीके शर्मा जी वरिष्ठ संरक्षक दिल्ली प्रदेश श्री रामनरेश पाराशर जी उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश श्री रमेश चंद्र शर्मा सचिव दिल्ली प्रदेश श्री सोमनाथ शर्मा जी सचिव दिल्ली प्रदेश तथा अन्य पदाधिकारीगण बैठक में सम्मिलित रहे. तथा वहां पर श्री के एम चतुर्वेदी जी को जिला अध्यक्ष दक्षिणी जिला मनोनीत किया गया.इस आशय की जानकारी प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, विश्व ब्राह्मण संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.
Report : विश्वनाथ आनंद.
