औरंगाबाद में स्व. अजय कुमार को श्रद्धांजलि, श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख नेता

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): राजद प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से जुड़े उदय उज्ज्वल के छोटे भाई स्वर्गीय अजय कुमार के श्राद्ध कर्म में बुधवार, 04 फरवरी 2026 को बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम जिला मुख्यालय औरंगाबाद के पिपरडीह, वार्ड नंबर 33 स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया।

श्राद्ध कर्म में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 224 के पूर्व लोजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के नेता शंकर यादवेंदु सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने स्वर्गीय अजय कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से दुआ की।

गौरतलब है कि अजय कुमार की अचानक मृत्यु शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनके असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक है।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *