औरंगाबाद (बिहार ) : राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय का प्रांगण उत्सवों से भरा रहा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अमृतेश आर्यन के पत्रानुसार बच्चियों ने बड़ी संख्या प्रातः में जागरूकता मार्च में सम्मिलित हुए. विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को सशक्त एवं समकक्ष बनाने के प्रयासों में ऐसे आयोजनों का बहुत योगदान रहा हैं. आज महिलाएं किसी भी मोर्चे पर कमतर नहीं है बल्कि वे अधिकांश क्षेत्रों में अग्रणी पंक्ति में परचम लहरा रही हैं.इस दिवस को खास बनाने के लिए स्कूली बच्चियों ने गीत संगीत व नृत्य का आयोजन किया एवं जमकर आनंद लिया.
बच्चियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए स्कूल प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चियों ने स्वनिर्मित प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए.पुनः बच्चियों ने अपने प्रोजेक्ट्स को डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा नगर भवन में आयोजित साइंस एक्जीबिशन में भी प्रदर्शित किया. इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक योगेंद्र कुमार, करुणा सिन्हा,आभा कुमारी,नैय्यर शाहीन, रीता कुमारी, शिवांशी सिंह एवं अनुभा कुमारी की भूमिका रही.
रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.
