महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का समंदर: धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Share this News

मुजफ्फरपुर: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हर कोई अपने तरीके से भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ था। छाता बाज़ार स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। भगदड़ से बचने के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं।

सेवा दल, पुलिस और शांति समिति के लोग पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाए हुए थे। जिला प्रशासन के अधिकारी भी लगातार यात्रा पर नजर रखे हुए थे। नगर थानाध्यक्ष और एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार के साथ-साथ डीसीएलआर पुर्वी भी हर कदम पर निगरानी कर रहे थे। सेवा दल के संयोजक केदार प्रसाद और उनकी टीम भी पूरी तरह समन्वय बनाए हुए थे।

शोभायात्रा गोला रोड से शुरू होकर गरीबनाथ मंदिर, सोनार पट्टी, हरिसभा चौक, कल्याण, मोतीझील, इस्लामपुर होते हुए फिर गोला रोड पर वापस आई। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चौकस था और पूरी यात्रा का वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही थी।

इस शोभायात्रा में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की प्रतिमा भी निकाली गई। भाईचारगी और एकता का संदेश हर कदम पर नजर आया। इस अवसर पर पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव वसीउल हक़ रिज़वी, समाजसेवी और शांति समिति के सदस्य पाले खां, निगम पार्षद पी पप्पू, पूर्व पार्षद और जिला शांति समिति सदस्य रेयाज अंसारी, शाहिद इकबाल मुन्ना, शांति समिति सदस्य शीतल गुप्ता, जदयू नेता इरशाद हसन गुड्डू समेत शहर के कई गणमान्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ महाशिवरात्रि की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

Report : ग़ज़नफर इकबाल.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *