बिहार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जोशीला अंदाज

Share this News

औरंगाबाद (बिहार) : इस बार के कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 1 घंटा 10 मिनट तक मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बीच-बीच में मुस्कुराते हुए लोगों की तरफ हाथ जोड़कर अभिवादन किया और सेल्यूट भी किया। उनके अंदाज में एक अलग ही गर्मजोशी और सादगी नजर आई।

अंत में उन्होंने ठेठ देहाती अंदाज में मंच से कहा, “बढ़िया लग रहा है ना, तो जरा खड़ा होकर हाथ उठाके बताओ! ठीक है ना? चलिए, बहुत-बहुत बधाई आपको।” फिर उन्होंने सबको समझाया कि यहाँ आए नेता भी मेहनत कर रहे हैं और सबको हाथ उठा कर उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब काम सही ढंग से हो रहा है, केंद्र का सहयोग भी मिल रहा है और सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद जिला की तरक्की की भी बात की और सबको उत्साहित किया कि सब तरह से अच्छा होगा।

फिर नीतीश कुमार बच्चों की तरह ही मंच पर मुस्कुराते हुए नेताओं के पास चले गए और सबको जोली मोड में देखकर सभी ने ठहाका लगाया। इसके बाद उन्होंने माइक पर आकर कहा, “बताइए सब दिन ठीक होगा ना, पूरा बिहार भी रहेगा और आपका जिला भी आगे बढ़ेगा। केंद्र का सहयोग है, सब मिलकर काम करेंगे। हाथ उठाइए, संतुष्ट रहिए और सबको कहिए – तब ही सब अच्छा होगा। मैं आप सबका नमन करता हूं और बधाई देता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद!”

इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र डॉक्टर संतोष कुमार सुमन, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, रफीगंज के जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर के भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, ओबरा के लोजपा विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्रा, नबीनगर के जदयू विधायक चेतन आनंद, कुटुंबा के पूर्व जदयू विधायक ललन भुइयां, औरंगाबाद के विधायक दिलीप कुमार सिंह और लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में सभी नेताओं और जनता के बीच एक दोस्ताना और उत्साही माहौल रहा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहज, आत्मीय और ठेठ देहाती अंदाज में सबको जोड़ा और भविष्य की तरक्की के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट : अजय कुमार पांडेय

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *