धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गया कांग्रेस में खुशी, नेताओं ने बताया छात्रों और युवाओं की जीत

Share this News

बिहार प्रदेश (25 जुलाई 2026) : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में खुशी जताई। उन्होंने इसे देशभर के करोड़ों छात्रों, युवाओं और लगातार चल रहे आंदोलन की जीत बताया।

इस मौके पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना, प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, सत्येन्द्र नारायण सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, राहुल कुमार, ओंकार शक्ति, मदीना खातून, मोहम्मद नाशिम, अर्जुन गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शौकत नवाब, ताज उद्दीन, अनिल पासवान, शिवनाथ पासवान, सैफुल इस्लाम, खीजीर हयात सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

नेताओं ने कहा कि देशभर में छात्रों और युवाओं द्वारा महीनों से चल रहे आंदोलन को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन से लेकर सड़क तक लगातार समर्थन दिया। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूरे देश में लगातार आंदोलन चलाया, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों-युवाओं के अधिकारों की रक्षा और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस जनहित के सवालों को पहले की तरह मजबूती से उठाती रहेगी।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *