शिक्षा के बिना अच्छे समाज की कल्पना अधूरी: उपेंद्र कुमार

Share this News

बिहार, 8 अगस्त 2026: गया जिले के कोंच बिजहरा गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना एक अच्छे समाज की कल्पना करना बेईमानी है। उनके अनुसार, शिक्षा ही बेहतर, जागरूक और जिम्मेदार समाज की सबसे मजबूत बुनियाद होती है।

विद्यालय में हाल ही में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कहीं न कहीं शिक्षा और जागरूकता की कमी को सामने लाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों का सजग रहना बहुत जरूरी है। जब माता-पिता शिक्षा को अहमियत देंगे और बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान देंगे, तभी बच्चे भी शिक्षा के प्रति गंभीर बनेंगे।

उपेंद्र कुमार ने कहा कि गांव के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान कर उन्हें जरूरी जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे ऐसे बच्चों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ कॉपी, किताब और दूसरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रह सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही इंसान को सही और गलत की पहचान कराती है। यही समाज को विकास और तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए हर परिवार को अपने बच्चों की शिक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता देनी चाहिए।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *