औरंगाबाद (बिहार): जिले में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए औरंगाबाद पुलिस और सीएपीएफ की ओर से लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार, 19 अगस्त 2026 को मिली आसूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस और सीएपीएफ की संयुक्त टीम लंगूराही जंगल के पहाड़ी इलाकों में अभियान के लिए रवाना हुई।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने आजन (मदनपुर) थाना क्षेत्र के लंगूराही जंगल से एक देशी निर्मित हथियार (कट्टा) और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।
इस मामले में आजन (मदनपुर) थाना कांड संख्या 323/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.
