गया जी (बिहार): बार एसोसिएशन, गयाजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय प्रदीप कुमार मलिक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बार एसोसिएशन गया जी के अध्यक्ष एस. कैसर सर्फुद्दीन और सचिव रविन्द्र प्रसाद समेत कई वरीय अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर नंदकिशोर प्रसाद श्रीवास्तव, संजय कुमार गोस्वामी, पूनम कुमारी, सत्येंद्र कुमार, विनय किशोर प्रसाद सिन्हा, बृज बिहारी प्रसाद सिन्हा, पूर्व सचिव मुरारी प्रसाद और हिमांशु शशि भूषण सर सहित अन्य वरीय अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक को अंगवस्त्र और भगवान बुद्ध का मोमेंटो भेंट किया।
समारोह में न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता गण और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदीप कुमार मलिक के न्यायिक कार्यकाल और उनकी निष्पक्ष कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.
