औरंगाबाद में गोदाम से चोरी हुई विद्युत सामग्री बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): बुधवार, 19 अगस्त 2026 को वादी रवीश कुमार खत्री, पिता राजेश्वर प्रसाद खत्री, निवासी वार्ड नंबर 12, थाना दाउदनगर, जिला औरंगाबाद ने लिखित आवेदन के माध्यम से दाउदनगर थानाध्यक्ष को सूचना दी कि उनके गोदाम से विद्युत विभाग की सामग्री अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा चोरी कर ली गई है।

मामले की सूचना मिलने के बाद लिखित आवेदन के आधार पर दाउदनगर थाना कांड संख्या 566/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 के तहत संबंधित धाराओं में अज्ञात अपराध कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसके बाद औरंगाबाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की गई विद्युत सामग्री बरामद की गई। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौतम कुमार, पिता दिनेश राम, ग्राम कारा बाजार, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद और मोहित कुमार, पिता नागेंद्र सिंह, साकिम मेहदा, थाना जम्होर, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की गई सामग्री में इंसुलेटर, हार्डवेयर फिटिंग और एल.टी. क्लैंप्स शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *