औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार – सरकार के पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर सुरेश पासवान ने माननीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत – सरकार को पत्र लिखते हुए कहा है कि बिहार राज्य स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 139 को फोरलेन में तब्दील किया जाए! बिहार – झारखंड दोनों राज्यों को जोड़ने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 139 को फोरलेन में तब्दील करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के एजेंसी द्वारा डी.पी.आर. तैयार कर आपके मंत्रालय में स्वीकृति हेतु लंबे समय से लंबित है!
यह राजमार्ग झारखंड के पलामू से प्रारंभ होकर बिहार राज्य स्थित औरंगाबाद, अरवल जिला होते हुए पटना तक जाती है! अभी इस मार्ग का पलामू से औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड तक कुछ हिस्सा फोरलेन में तब्दील हो रहा है! लेकिन शेष खंड अभी भी मात्र दो लेन का है! जो वर्तमान ट्रैफिक के लिहाज से नाकाफी साबित हो रहा है! ट्रैफिक सर्वे और दुर्घटनाओं के आंकड़े काफी चिंता जनक है! राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल औरंगाबाद द्वारा तैयार की गई डी.पी.आर. के मुताबिक वर्ष 2024 में हुए ट्रैफिक सर्वे इस मार्ग पर प्रतिदिन औसतन 18,077 पी.सी.यू. ( पैसेंजर कार यूनिट ) दर्ज किया गया है!
जबकि भारत – सरकार के मापदंड के अनुसार किसी भी मार्ग की फोरलेन में उन्नत करने हेतु 15,000 पी.सी.यू. की न्यूनतम सीमा तय किया गया है! सिर्फ 6 महीने में औरंगाबाद और अरवल जिलों में इस मार्ग पर 44 जानलेवा दुर्घटनाओं तथा 37 गंभीर रूप से घायल होने के मामले सामने आए हैं!
यह आंकड़ा इस पथ की सुरक्षा स्थिति को गंभीरता के उजागर करता है! महोदय आपको स्मरण दिलाना चाहता हूं कि जनवरी – 2025 में बोधगया / गया जिला आगमन के उपरांत आपके द्वारा सभा मंच से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 139 को स्वीकृति देने की घोषणा की गई थी, परंतु अभी तक यह सड़क फोर लेन में तब्दील होने के इंतजार में है!
यह सड़क मार्ग औद्योगिक / खनिज तथा व्यापारिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि आमजन जीवन की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनज़र भी अत्यंत महत्वपूर्ण है! अतः माननीय मंत्री से आग्रह है, कि नेशनल हाईवे – 139, औरंगाबाद से अरवल होते हुए पटना की सड़क को फोरलेन में स्वीकृति देने का कृपा प्रदान की जाए, तथा कृत कार्रवाई से हमें अवगत कराने का कष्ट प्रदान करना चाहेंगे!
रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.