औरंगाबाद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 पुलिस निरीक्षकों का तबादला; कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के पदस्थापन में किए गए बदलाव
Share this News

औरंगाबाद (बिहार): जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बेहतर कार्य संचालन और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कई थानाध्यक्षों और अंचल पुलिस निरीक्षकों का पदस्थापन किया है।

इस फेरबदल में मुफस्सिल, बारुण, हसपुरा, नबीनगर और यातायात थाना समेत कई महत्वपूर्ण इकाइयों की जिम्मेदारी नए पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही पुलिस कार्यालय और विभिन्न पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

इन पुलिस अधिकारियों को बनाया गया नया थानाध्यक्ष

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी पदस्थापन के तहत निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:

1. मोहम्मद फहीम आजाद खान: पुलिस निरीक्षक मोहम्मद फहीम आजाद खान को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह नगर अंचल में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

2. अजय कुमार: पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को बारुण थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस निरीक्षक, कैंप कुटुंबा के पद पर कार्यरत थे।

3. रंजीत कुमार: पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार को हसपुरा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह बारुण थाना के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

4. अक्षयवर सिंह: पुलिस निरीक्षक अक्षयवर सिंह को नबीनगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस कार्यालय औरंगाबाद में आरटीपीएस, एफएस, आरटीआई, महिला आयोग, एससी-एसटी आयोग और मानवाधिकार आयोग से जुड़े मामलों के प्रभारी थे।

5. मृत्युंजय कुमार उपाध्याय: पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार उपाध्याय को यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह नबीनगर थाना के थानाध्यक्ष थे।

अंचल और पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारियों में भी बदलाव

थानों के थानाध्यक्षों के साथ-साथ अंचल पुलिस निरीक्षकों और पुलिस कार्यालय की विभिन्न इकाइयों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

– दिनेश कुमार: पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार को कैंप कुटुंबा में पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह हसपुरा थाना के थानाध्यक्ष थे।

– परवेज अली: पुलिस निरीक्षक परवेज अली को मुफस्सिल अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नगर अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह मुफस्सिल अंचल में पुलिस निरीक्षक थे।

– सूरज कुमार: पुलिस निरीक्षक सूरज कुमार को नबीनगर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें कैंप बारुण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले वह नबीनगर अंचल में पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

साइबर थाना और अभियोजन कोषांग में भी नई तैनाती

पुलिस विभाग के प्रशासनिक फेरबदल के तहत साइबर थाना और पुलिस कार्यालय की अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।

– शंभू कुमार: पुलिस निरीक्षक शंभू कुमार को पुलिस कार्यालय में अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस केंद्र, औरंगाबाद में पदस्थापित थे।

– अशोक कुमार: पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को साइबर थाना की अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष थे।

– रफीकुर रहमान: पुलिस निरीक्षक रफीकुर रहमान को पुलिस कार्यालय, औरंगाबाद में आरटीपीएस, एफएस, आरटीआई, महिला आयोग, एससी-एसटी आयोग और मानवाधिकार आयोग से जुड़े मामलों का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह यातायात थाना के थानाध्यक्ष थे।

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *