बिहार। बिहार में ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्य परिषद सदस्य अरुण कुमार पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। पार्टी के निर्देशानुसार 23 नवंबर 2026 की शाम उन्होंने अपने आवास की छत पर 11 दीप जलाकर दीपोत्सव में हिस्सा लिया।
अरुण कुमार पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मकसद नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करना और बिहार में विकास, सुशासन तथा समृद्धि के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश देना था।
नीतीश कुमार के कार्यकाल को किया याद
अरुण कुमार पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने बिहार को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई है।
उन्होंने अपने बयान में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों का जिक्र किया। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में किए गए प्रयासों से बिहार में विकास की नई संभावनाएं बनी हैं और राज्य विकसित एवं समृद्ध बिहार बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
11 दीप जलाकर दिया विकास और समृद्धि का संदेश
जदयू नेता ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर उन्होंने अपने आवास की छत पर 11 दीप प्रज्ज्वलित किए। इन दीपों के माध्यम से उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जाहिर करने के साथ सुशासन, विकास, समृद्धि और उज्ज्वल बिहार के संकल्प को भी दोहराया।
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल सम्मान प्रकट करने का माध्यम नहीं, बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों का संदेश भी है।
विकसित बिहार के निर्माण में भागीदारी की अपील
अरुण कुमार पटेल ने लोगों से अपील की कि वे विकास की इस रोशनी को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.
