महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का विशाल धरना
नई दिल्ली के इंदिरा भवन में महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड सहित देशभर से हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
