टिकारी (बिहार): गया जिले के टिकारी अनुमंडल परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टिकारी अनुमंडल का स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को आयोजित होगा। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मोहम्मद अबरार आलम ने दी।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 8:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें स्थानीय लोग और अधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से टिकारी अनुमंडल कार्यालय परिसर में मुख्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
मुख्य समारोह के दौरान सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
इस कार्यक्रम के आयोजक के रूप में टिकारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन (बिहार प्रशासनिक सेवा) रहेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद
